मैनपुरी, दिसम्बर 17 -- प्रदेश सरकार के आदेश के बाद भी वरिष्ठ पेंशनर्स को स्टेशन, बैंक, डाकघर में अलग से काउंटर की सुविधा नहीं मिल रही है। पेंशनर्स की मांगों को लेकर उ.प्र. राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद ने डीएम कार्यालय जाकर प्रदर्शन किया और डीएम से जल्द मांगों को पूरा करने की मांग की। बुधवार को उ.प्र. राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद ने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि बैंक, डाकघर, एलआईसी, रेलवे स्टेशन पर वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन के लिए अलग से काउंटर लाइन की व्यवस्था की जाए। वर्तमान में ऐसी व्यवस्था न होने से नागरिक परेशान हो रहे हैं। जिला चिकित्सालय में भी पेंशनर्स व वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से काउंटर लाइन की सुविधा नहीं मिल रही है। अधिकांश पेशनर्स इस उम्र में बच्चों से अलग निवास करते हैं। उन्हें भी आसपास के लोग अक्सर परेशान करते हैं। मांग है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.