हरिद्वार, मार्च 15 -- हरिद्वार, संवाददाता। जनपद में शनिवार को पुलिसकर्मियों ने होली खेली। थाने और कोतवालियों में पुलिसकर्मियों ने जमकर गुलाल उड़ाया। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के आवास के अलावा पुलिस लाइन और कार्यालयों में पुलिसकर्मियों ने होली खेली। एसएसपी के साथ जिलेभर के पुलिस अधिकारी जमकर गीतों पर झूमे और रंग गुलाल उड़ाया। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पुलिसकर्मियों को होली की शुभकामनाएं दी। कहा कि पुलिस पहले अपने कर्तव्य को निभाती है और उसके बाद त्योहार मनाती है। कहा कि होली उमंग और उत्साह का पर्व है। पुलिसकर्मियों ने पूरी मुस्तैदी से त्योहार ड्यूटी करने के बाद होली मनाई है। उन्होंने बताया कि होली और जुमे की नमाज एक ही दिन थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.