लखनऊ, दिसम्बर 26 -- -मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में चुनौतियों-समाधान पर होगा मंथन नव वर्ष से पहले भविष्य की नई राहें तय करेगी पुलिस लखनऊ, विशेष संवाददाता अत्याधुनिक तकनीक के साथ कदमताल कर रही यूपी पुलिस ने भविष्य की चुनौतियों व उनके समाधान की राह खोजने की पहल की है। पुलिस वीक के स्थान पर पहली बार वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सम्मेलन करने का निर्णय किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में 27 व 28 दिसंबर को आयोजित सम्मेलन में कुल 11 सत्र होंगे। इनमें बीट पुलिसिंग, प्रशिक्षण, साइबर अपराध, महिला व बाल अपराध, संगठित अपराध, भीड़ प्रबंधन, घुसपैठ व नेपाल सीमा पर सुरक्षा के बढ़े खतरों से लेकर यातायात प्रबंधन और पुलिस कल्याण से जुड़े विषयों पर न सिर्फ मंथन होगा, बल्कि अत्याधुनिक तकनीक के सहयोग से उनके समाधान खोजे जाएंगे। पुलिस की क...