रिषिकेष, दिसम्बर 1 -- खदरी निवासी पत्रकार संजय उपाध्याय की माता झांपी देवी उपाध्याय का सोमवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। वह पूर्व में खदरी से पंचायत सदस्य भी रह चुकी हैं। इससे पहले उन्होंने वर्ष 1968-70 तक टिहरी जिले के चंद्रबदनी में जंगल बचाओ आंदोलन में भी प्रतिभाग किया था। वह महिला मंगल दल चंद्रबदनी की अध्यक्ष भी रही। वह अपने पीछे चार बेटे महावीर उपाध्याय, रोशन उपाध्याय, संजय उपाध्याय, राजीव उपाध्याय के अलावा दो बेटी, पांच पोते, तीन पोतियां, एक परपोता समेत भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को हरिद्वार में प्रात: 10 बजे किया जाएगा। उनके निधन पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और आम लोगों ने शोक जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...