हजारीबाग, मई 14 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह से आयुष्मान भारत योजना के तहत डायलिसिस से पीड़ित मरीजों ने मुलाकात की। मरीजों ने निजी अस्पतालों में डायलिसिस की सुविधा न मिलने की गंभीर समस्या को उनके समक्ष रखा। मरीजों का कहना था कि केंद्र सरकार की बहुप्रचारित योजना के बावजूद उन्हें उचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। जिससे उनकी स्थिति और भी बदतर हो रही है। इस विषय पर उन्होंने गहरी चिंता जताई और कहा कि यह न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की विफलता है, बल्कि यह मानवीय संवेदनाओं के साथ खिलवाड़ भी है। मुन्ना ने इस गंभीर मुद्दे पर तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही संबंधित विभागीय मंत्री से मुलाकात करेंगे और मरीजों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। साथ ही, उन्होंने यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.