मधेपुरा, फरवरी 19 -- मधेपुरा। वरिष्ठ नागरिक सेवा संघ की एक विस्तारित बैठक राम रहीम रोड स्थित उमा भारती सदन में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से वरिष्ठ नागरिक सेवा संघ के प्रथम अध्यक्ष डॉ. के के मंडल के निधन से रिक्त हुए अध्यक्ष पद पर डॉ. रामचंद्र प्रसाद मंडल का चयन किया गया। सचिव पद के लिए हरिनंदन यादव और सदस्य के रूप में मणिभूषण वर्मा का चयन किया गया। मौके पर नए दायित्व के लिए डॉ मंडल को शुभकामनाएं दी गयी। कोषाध्यक्ष शिव नारायण साह, सचिव हरिनंदन यादव, सदस्य डॉ. पुष्पलता कुमारी ने प्रो. रामचंद्र प्रसाद मंडल के अध्यक्ष बनने पर खुशी जतायी। अध्यक्ष प्रो. रामचंद्र प्रसाद मंडल ने कहा समर्पण और निष्ठा से वरिष्ठ नागरिक सेवा संघ को सशक्त और क्रियात्मक बनाएंगे। वृद्ध जनों की समस्याओं के निदान के लिए सामाजिक सहयोग और सरकारी सहायता के लिए सभी आवश्यक कार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.