देहरादून, मार्च 6 -- प्रधानमंत्री जन औषधि सेवा सप्ताह के तहत वरिष्ठ नागरिक समिति ने उप जिला चिकित्सालय में लोगों को जन औषधि के फायदे बताए। कहा कि जन औषधि केंद्र खुलने से गरीब रोगियों को सस्ती दवायें मिल रही हैं। मुख्य अतिथि उप जिला चिकित्सालय के सीएमएस डा. यतेंद्र सिंह ने कहा कि जन औषधि केंद्र के खुलने से आम गरीब जनता को बहुत लाभ मिल रहा है, उन्होंने कहाकि जन औषधि में मिलने वाली दवाओं की गुणवत्ता बाजार में मिलने वाली दवाओं की तरह है उसमें कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि उप जिला चिकित्सालय में जन औषधि केंद्र खोले जाने पर आम जनता को बाहर दवा लेने नहीं जाना पड़ रहा है। इस मौके पर वरिष्ठ नागरिक समिति के महासचिव नरेंद्र साहनी ने कहा कि प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों की शुरूआत वर्ष 2019 में की गई थी व तब से लगातार पूरे देश में सस्ती दवाएं मिल रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.