हरिद्वार, दिसम्बर 8 -- वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने बीएचईएल (भेल) के एमडी को पत्र भेजकर सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए बंद वार्षिक सहायता योजना दोबारा शुरू करने की मांग की है। अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने बताया कि एक जनवरी 2007 से पहले सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पे-स्केल वृद्धि का लाभ नहीं मिल पाया था। इसके मद्देनजर भेल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने इमरजेंसी नीड्स मिटिगेशन स्कीम के तहत 10,000 रुपये वार्षिक सहायता स्वीकृत की थी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर कुछ वर्षों बाद यह स्कीम बंद कर दी गई। अब भेल की आर्थिक स्थिति मजबूत है और इस संस्थान ने अपने लाभांश से 35 करोड़ रुपये केंद्र सरकार को अनुदान भी दिया है। ऐसे में 2007 से पहले सेवानिवृत्त कर्मचारियों को यह वार्षिक सहायता दोबारा दी जानी चाहिए। इस मौके पर ताराचंद धीमान, विद्यासागर गुप्ता, बाबूलाल स...