हरिद्वार, मई 23 -- वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने डीआरएम उत्तर रेलवे मंडल मुरादाबाद को पत्र भेजकर रेलवे स्टेशन ज्वालापुर पर सुरक्षा गार्ड नियुक्त किए जाने और दक्षिण में लोहे का गोल गेट लगाने की मांग की है। संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सामान और उनकी सुरक्षा जरूरी है। इसके लिए रेलवे स्टेशन ज्वालापुर पर सुरक्षा गार्ड नियुक्त हैं। बताया कि कनखल और दक्षिण क्षेत्रों की ओर से आने वाले यात्रियों के लिए दक्षिण साईड के गेट के पास लोहे का गोल चक्कर गेट लगाया जाए ताकि, यात्रियों को स्टेशन से बाहर जाने और स्टेशन प्रांगण में प्रवेश की सुविधा मिल सके। बताया कि अंडरपास की देखभाल सही न होने के उसमें थोड़ी सी वर्षा में ही पानी भरने से सड़क का यातायात बंद हो जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.