मैनपुरी, जनवरी 4 -- राष्ट्रीय बायोश्री योजना के तहत 60 वर्ष आयु के बुजुर्गों को नि:शुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की पहल शुरू की गई है। उक्त कार्यक्रम मीनू शर्मा दिव्यांग रिलीफ सोसाइटी के बैनरतले नगर में आयोजित किया जाता है। उपकरण उपलब्ध कराने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया मोहल्ला कानून गोयान स्थित कार्यालय पर प्रारंभ हो चुकी है। जो प्रत्येक दिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलती है। यह जानकारी सचिव डा. संजीव वर्मा ने देते हुए बताया कि जो भी वरिष्ठ नागरिक व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, छड़ी, बैसाखी सहित अन्य उपकरण प्राप्त करना चाहते हैं, वह आधार कार्ड छायाप्रति, ग्राम प्रधान या चेयरमैन द्वारा प्रमाणित आय प्रमाण पत्र लेकर पंजीकरण कराए। लाभार्थियों की पंजीकरण कर उन्हें जरूरत के अनुसार नि:शुल्क उपकरण वितरित किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.