हल्द्वानी, नवम्बर 24 -- हल्द्वानी। इनर व्हील क्लब राइजिंग स्टार ने सोमवार को निर्मला ओल्ड एज होम में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक डोनेशन ड्राइव आयोजित की। क्लब की ओर से वृद्धजनों को ऊनी शॉल, मोज़े, हीटिंग वाटर बैग प्रदान किए गए। साथ ही क्लब के सदस्यों द्वारा घर पर तैयार किया गया ताज़ा भोजन भी वृद्धजनों को खिलाया गया। इस दौरान अंशिका अग्रवाल, शैली गर्ग, मीतू मित्तल, शिम्पी, भूमिका अग्रवाल, एक्ता, दिव्या, शिल्पा आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...