गाज़ियाबाद, फरवरी 17 -- गाजियाबाद, संवाददाता। नवयुग मार्केट स्थित मुख्य प्रधान डाकघर में वरिष्ठ नागरिकों को डाकघर की वरिष्ठ नागरिक बचत योजना के बारे में जानकारी दी गई। डाक घर में विभिन्न कार्यों से पहुंचे वरिष्ठ नागरिकों को योजना में खाता खुलवाने को लेकर जागरूक भी किया गया। डाक घर की सीनियर पोस्ट मास्टर ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक बचत योजना वरिष्ठ नागरिकों के लिए काफी अच्छी योजना है। इसमें 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक खाता खुलवा सकते हैं। यह वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुरक्षित भी है। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों ने इससे संबंधित कई जानकारी ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...