प्रयागराज, फरवरी 18 -- प्रयागराज। वरिष्ठ नागरिक कल्याण संस्थान इलाहाबाद की ओर से 22 फरवरी को नि:शुल्क स्वास्थ्य और नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। मुख्य अतिथि वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट डॉ. आरसी गुप्त होंगे। शिविर में त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण कांत, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुज गुप्त व नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल कुमार कौल के साथ आधा दर्जन फिजिशियन मौजूद रहेंगे। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. अरूण कुमार ने बताया कि शिविर में वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया जाएगा। इसका आयोजन लोकमान्य तिलक सेवा संस्थान महाराष्ट्र मंडल, अलोपीबाग में सुबह 10.30 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...