हल्द्वानी, जनवरी 27 -- हल्द्वानी। वैश्य महासभा की ओर से रामपुर रोड स्थित एक बैक्वेंट हॉल में गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट और महापौर गजराज बिष्ट की उपस्थिति में समाज के 18 घटकों के वरिष्ठ जनों और प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसके बाद आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में डॉ. प्रीति विश्वास, पदम अलबेला और सबरस मुरसानी जैसे कवियों ने अपनी हास्य रचनाओं से श्रोताओं को गुदगुदाया। मंच संचालन महामंत्री तनुज गुप्ता ने किया। कार्यक्रम का समापन माघ खिचड़ी सहभोज के साथ हुआ। इस अवसर पर राजेंद्र अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, मंजू वार्ष्णेय, अतुल जायसवाल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...