रांची, दिसम्बर 29 -- रांची, संवाददाता। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की रांची शाखा की ओर से वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के सम्मान में सोमवार को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। 'वी केयर' अभियान के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स से भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। रांची शाखा के अध्यक्ष सीए अभिषेक केडिया के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। वरिष्ठ सदस्य सीए केसी टाक, सीए जेएन अग्रवाल, सीए बीएस बेदी, सीए बब्बन प्रसाद, सीए राम अयोध्या सिंह और सीए बिनोद कुमार जायसवाल को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...