चित्रकूट, फरवरी 3 -- चित्रकूट, संवाददाता। कोषागार से 93 पेंशनरों के खातों में अनियमित भुगतान कर हुए 43 करोड़ 13 लाख रुपये के घोटाले की जांच कर रही एसआईटी लगातार तथ्यों को खंगालने में जुटी है। एसआईटी ने मंगलहवार को वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेश सिंह के अलावा दो पेंशनरों से करीब चार घंटे तक पूछताछ की। टीम ने इन सभी से किए गए अनियमित भुगतान को लेकर सवाल दागे। एसआईटी अब तक गबन के मामले में 36 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। छानबीन के दौरान करीब दो दर्जन दलाल भी एसआईटी ने चिन्हित किए है। इन दलालों का पेंशनरों और कोषागार कर्मियों का कनेक्शन एसआईटी खंगाल रही है। मंगलवार को पूछताछ के दौरान एसआईटी ने पेंशनरों से इन बिंदुओं पर सवाल किए। सूत्रों की मानें तो पेंशनरों ने एसआईटी के समक्ष यह उजागर किया कि उनके खातों में आने वाली धनराशि पटल सहायक भेजने के बाद आकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.