नैनीताल, सितम्बर 15 -- नैनीताल। नगर के कारोबारी 85 वर्षीय भारत लाल शाह का लंबी बीमारी के चलते रविवार रात निधन हो गया। भारत शाह दुर्गा स्टोर और दुर्गा पेट्रोल पंप के भी स्वामी थे। वे अपने पीछे पत्नी सरिता रानी शाह, पुत्र मणिकांत शाह, पुत्रियां कावेरी, कौशिकी और दुर्गा को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। उनके निधन पर विधायक सरिता आर्या, व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन साह, उपाध्यक्ष नासिर खान, महिला उपाध्यक्ष ममता जोशी, उपसचिव जयंत्त उप्रेती, हरीश लाल आदि ने शोक व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...