पिथौरागढ़, जून 21 -- पिथौरागढ़। कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री केडी लुईस का 87 वर्ष की उम्र में शुक्रवार को नगर के एक हास्पिटल में निधन हो गया। उनका लम्बे समय से उपचार चल रहा था। वे एलडब्लूएस विद्यालय की पूर्व प्रधानाचार्या व दया सागर इण्टर कालेज की संरक्षक भी थी। उनके निधन पर विधायक मयूख महर,पूर्व राज्यसभा सांसद महेन्द्र सिंह माहरा ने उनके आवास में जाकर उन्हें श्रद्धांजली दी । उनके निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत,पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, महेन्द्र सिंह लुन्ठी,खीमराज जोशी,ऋषेन्द्र महर व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शोक जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.