बिजनौर, अप्रैल 5 -- वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं उद्योगपति हुसैन अहमद अंसारी (65 वर्ष) का हार्टअटैक से निधन हो गया। उनकी मौत की खबर से समर्थकों, परिचितों एवं कांग्रेसियों में शोक की लहर दौड़ गई। मोहल्ला शेखान निवासी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हुसैन अहमद अंसारी शुक्रवार को जुमे की नमाज पढ़ने जाने की तैयारी कर रहे थे। अचानक उन्हें घर पर ही हार्टअटैक आया। उनके पुत्र नवेद अंसारी ने बताया कि उन्हें धामपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सको ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। छह बार विधान सभा चुनाव लड़े, जीत ना सके हुसैन अहमद अंसारी ने राजनीति में बसपा कार्यकर्ता के रूप में प्रवेश किया। पहली बार वर्ष 1996 में बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर अफजलगढ़ विधान सभा से चुनाव लड़े, लेकिन पराजित हो गए। बसपा से निकल जाने के बाद 2002 में एक बार से अफजलगढ़ विधान सभा से निर्दलीय चुनाव ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.