रांची, जून 4 -- पिपरवार, संवाददाता। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के वयोवृद्ध और जनप्रिय नेता वास्ता सोरेन का 92 वर्ष की उम्र में मंगलवार की रात जमशेदपुर में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पिपरवार और कोयलांचल क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वास्ता सोरेन 1962 से 1967 तक घाटशिला (संयुक्त बिहार, वर्तमान झारखंड) से कम्युनिस्ट पार्टी के विधायक रहे। वे अपने सादगीपूर्ण जीवन और आदिवासियों व मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई के लिए जाने जाते थे। आमजन के लिए समर्पित उनका जीवन संघर्षशील और प्रेरणादायक रहा। वास्ता सोरेन हमेशा आदिवासी और मजदूर वर्ग के उत्थान के लिए चिंतनशील रहे और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते रहे। उनकी ईमानदारी, सादगी और विचारधारा को क्षेत्र के लोग हमेशा याद रखेंगे।वे अपने पीछे पुत्र डॉ देवदूत सोरेन, बहू डॉ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.