गाजीपुर, फरवरी 21 -- गाजीपुर। कचहरी मार्ग स्थित क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान पूर्वोत्तर रेलवे गाजीपुर में इसी माह सेवा निवृत्त हो रहे वरिष्ठ अनुदेशक रॉय राघवेंद्र प्रसाद को भावभीनी विदाई दी गई। संस्थान के प्रधानाचार्य जेपी सिंह के नेतृत्व में आयोजित समारोह में पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी, इज्जतनगर और लखनऊ मंडल से आए 28 ट्रेन मैनेजरों ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ने सम्मानित किया। रिफ्रेशर क्लास के ट्रेन मैनेजरों ने उन्हें स्मृति चिन्ह और उपयोगी वस्तुएं भेंट कर आभार व्यक्त किया। वक्ताओं ने रॉय राघवेंद्र प्रसाद की शिक्षण शैली, अनुशासन और समर्पण की सराहना की। गोरखपुर मुख्यालय से सेवानिवृत्त ट्रेन मैनेजर शीतल प्रसाद, जो री-इंगेजमेंट के तहत प्रशिक्षण ले रहे हैं, ने उनके मार्गदर्शन को अविस्मरणीय बताया और पुनः सेवा में अवसर देने का...