अंबेडकर नगर, दिसम्बर 16 -- टांडा। वरिष्ठ नोटरी अधिवक्ता राम आसरे गुप्त के निधन से टांडा तहसील परिसर में शोक का माहौल व्याप्त रहा। अधिवक्ता संघ अध्यक्ष शेर बहादुर सिंह की अध्यक्षता में हुई शोकसभा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत की आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को महादेव घाट पर किया गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी डॉ शशि शेखर, ब्लॉक प्रमुख सुरजीत वर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष तेजस्वी जायसवाल, रमेश गुप्त, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, महामंत्री तथा लगभग 50 से अधिक अधिवक्ता एवं गणमान्य मौजूद रहे। बीते सोमवार देर शाम तहसील परिसर में कार्य के दौरान अधिवक्ता राम आसरे गुप्त को हार्ट अटैक आ गया था। मेडिकल कॉलेज में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था। अधिवक्ता संघ के महामंत्री राजेश सिंह ने बताया कि संघ से दिवंगत अधिवक्ता की स्मृति में मंग...