गुमला, दिसम्बर 29 -- गुमला। जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता दिगंबर ओहदार का रविवार देर शाम दिल का दौरा पड़ने के कारण रिम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार गुमला के पालकोट रोड स्थित मुक्ति धाम में संपन्न हुआ। जेष्ठ पुत्र बाघम्बर ओहदार ने मुखाग्नि दी। उनके अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। दिवंगत अधिवक्ता अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...