गोरखपुर, फरवरी 5 -- गोरखपुर। बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के सभागार में गुरुवार को वरिष्ठ अधिवक्ता गौरी शंकर शर्मा के आकस्मिक निधन पर शोकसभा आयोजित की गई। शोकसभा की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष भानु प्रताप पांडेय ने की। जबकि संचालन मंत्री गिरिजेश मणि त्रिपाठी ने किया। शोकसभा में उपस्थित अधिवक्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। अधिवक्ताओं ने स्वर्गीय गौरी शंकर शर्मा को मृदुभाषी, मिलनसार एवं कुशल अधिवक्ता बताते हुए उनके निधन को अधिवक्ता समुदाय के लिए अपूरणीय क्षति बताया। वरिष्ठ अधिवक्ता के आकस्मिक निधन से शोकाकुल एवं मर्माहत बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं ने गुरुवार को न्यायिक कार्य नहीं किया। शोकसभा में वरिष्ठ अधिवक्ता अभिमन्यु पांडेय, उमापति उपाध्याय, सुभाष शुक्ल, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.