कानपुर, मार्च 19 -- कानपुर। वरासत प्रकरण में लापरवाही बरतने वाले 15 लेखपालों के खिलाफ जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कार्रवाई का निर्देश दिए हैं। इसमें 11 लेखपालों पर विभागीय कार्रवाई, तीन लेखपालों को प्रतिकूल प्रविष्टि और एक लेखपाल को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। निर्विवाद उत्तराधिकार प्रकरणों में बरती जा रही लापरवाही और घूस लेने की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी ने बुधवार को विशेष अभियान चलाया, जिसमें सभी अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी समेत 23 अधिकारियों की टीमों को अलग-अलग गांव जाकर सत्यापन करने का निर्देश दिया था। डीएम के निर्देश पर एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार, एडीएम वित्त राजेश कुमार, एडीएम आपूर्ति आशुतोष समेत सदर, बिल्हौर, नर्वल व घाटमपुर के एसडीएम, तहसीलदार समेत अन्य अधिकारियों को गांव निर्धारित कर औचक निरीक्षण कर सत्यापन करने का निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.