कानपुर, दिसम्बर 6 -- एसडीएम नर्वल ने वरासत दर्ज करने के मामले में संबंधित लेखपाल को स्पष्टीकरण जारी किया है। एसडीएम तहसील में आयोजित समाधान दिवस में शिकायतें सुन रहे थे। चकेरी मोड़ निवासी शेर सिंह ने बताया कि मंधना में उनकी जमीन मां के नाम थी। मां की मृत्यु के बाद वरासत दर्ज कराने के लिए कई बार आवेदन किया। सभी कागज भी लेखपाल को दिए। लेकिन लगातार टरकाया जा रहा है। वरासत नहीं दर्ज की जा रही है। एसडीएम नर्वल विवेक मिश्रा ने लापरवाही पर लेखपाल को स्पष्टीकरण नोटिस जारी करने और शीघ्र वरासत दर्ज कराने को निर्देशित किया। वहीं नर्वल के शाह की मोनी ने बताया कि नायब तहसीलदार की कोर्ट में नामांतरण वाद दाखिल किया था। नायब तहसीलदार व पेशकार की मिलीभगत से वाद की पत्रावली व मूल बैनामा ही गायब कर दिया गया। एसडीएम ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। बौसर क...