बलिया, फरवरी 7 -- सिकंदरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील में शनिवार को मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने वरासत में लारवाही की शिकायत पर नाराजगी जताते हुए दोषी कानूनगो रामपूजन राम एवं लेखपाल संतोष पासवान को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करने का निर्देश दिया। समाधान दिवस पर डीएम एवं एसपी ओमवीर सिंह ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के सख्त निर्देश संबंधित विभागों को दिया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वरासत से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान दौरान राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, अवैध कब्जा, वरासत, बैनामा एवं भूमि विवाद से संबंधित बड़ी संख्य...