आजमगढ़, फरवरी 23 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने सोमवार को कलक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान वरासत से संबंधित कुछ प्रकरण में पुलिस एवं तहसील से आख्या प्राप्त होने के बाद भी पत्रावली लंबित रखने पर मुख्य राजस्व अधिकारी को शस्त्र लिपिक को चेतावनी निर्गत करने का निर्देश दिया। शस्त्रागार के निरीक्षण के दौरान डीएम ने वरासत रजिस्टर का अवलोकन किया। उन्होंने शस्त्र लिपिक को निर्देश दिया कि वरासत के संबंध में जिनकी रिपोर्ट अपर्याप्त है, उन्हें लिखित रिमाइंडर भेजा जाए एवं फोन से भी अवगत कराएं। वरासत से संबंधित जिस प्रकरण में पुलिस की आख्या प्राप्त हो गई है, उसमें तहसील से भी आख्या मंगाएं। उन्होंने पत्रावलियों के समुचित रखरखाव के निर्देश दिए। अभिलेखागार के निरीक्षण के दौरान डीएम ने अभिलेखों के पुराने बस्ते...