सासाराम, दिसम्बर 18 -- नोखा, एक संवाददाता। आरा-सासाराम मुख्य पथ पर स्थित बरांव मोड़ के समीप बुधवार की देर शाम अज्ञात वाहन से कुचल एक युवक की मौत हो गई। मृतक बघैला थाना क्षेत्र के विसंभरपुर गांव का बताया जाता है। घटना के बाद स्थानीय लोगों के सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सासाराम भेज दिया। शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत अवस्था में पायी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...