लखनऊ, जनवरी 27 -- गोमतीनगर स्थित वरदान इंटरनेशनल एकेडमी में फनुत्सव स्कूल फेट एवं रेज़ोनेंस रिवाइवल: कला, शिल्प एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। छात्रों ने प्रदर्शनी में अपशिष्ट एवं पुनर्चक्रण योग्य सामग्रियों से तैयार नवाचारी मॉडल, कलात्मक कृतियां एवं वैज्ञानिक परियोजनाएं प्रदर्शित कीं। छात्रों ने संदेश दिया कि बेकार वस्तुओं को उपयोगी एवं रचनात्मक धरोहर में बदला जा सकता है। सीएमएस अयोध्या रोड शाखा की प्रधानाचार्या मंजित बत्रा, स्कूल प्रबंधक क्रांति अग्निहोत्री, प्रबंधन सदस्य एससी अग्निहोत्री, निदेशक जीवन खन्ना एवं संयुक्त निदेशक व प्राचार्या ऋचा खन्ना ने बच्चों के मॉडल को सराहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.