मिर्जापुर, फरवरी 10 -- चेतगंज, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड कोन मुख्यालय परिसर में सोमवार को राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों के लिए परीक्षण एवं पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एलिम्को कंपनी, कानपुर की टीम ने वरिष्ठ नागरिकों का परीक्षण कर उन्हें निशुल्क सहायक उपकरण के लिए चिन्हित किया। सुबह से ही ब्लाक मुख्यालय पर पंजीकरण के लिए महिलाओं और पुरुषों की भीड़ उमड़ी रही। दोपहर करीब दो बजे तक 170 से अधिक लोगों का पंजीकरण किया गया। खंड विकास अधिकारी रामराज कुशवाहा ने बताया कि शाम तक पंजीकरण की संख्या 500 के करीब पहुंचने की संभावना है। उन्होंने बताया कि चिन्हित लाभार्थियों को चिकित्सकीय परीक्षण और सलाह के बाद आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। शिविर के दौरान एडीओ समाज कल्याण रणजीत, अपना दल एस के नगर विधानसभा अध्यक्ष उम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.