गढ़वा, नवम्बर 14 -- कांडी। प्रखंड के कांडी पंचायत अंतर्गत बहेरवा गांव निवासी सह पूर्व शिक्षक शिक्षाविद 82 वर्षीय मथुरा सिंह का निधन बुधवार रात में घर पर अचानक हो गयी। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी और जी घबराने लगा। उसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। वह अंग्रेजी विषय के जानकार थे। लोगों के बीच काफी प्रसिद्धि और काफी मिलनसार थे। उनका जन्म 15 जनवरी 1943 में हुआ था। 1962 में पहली ज्वाइनिंग हाई स्कूल कांडी में किये थे जबकि 31 जनवरी 2003 में राजकीय उच्च विद्यालय हैदरनगर से सेवानिवृत्त हुए थे। मृतक के तीन पुत्र हैं। एक पुत्र विरेंद्र सिंह पेयजल विभाग लातेहार में इंजीनियर हैं। दूसरा पुत्र अरुण सिंह दुर्गापुर स्टील प्लांट में केमिकल इंजीनियर हैं जबकि तीसरा पुत्र ओंकार सिंह मिडिल स्कूल रतनगढ़ में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। पूर्व शिक्षक क...