लखीसराय, दिसम्बर 15 -- बड़हिया। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 निवासी, पेंशनर सदस्य व सेवानिवृत्त अभियंता 91 वर्षीय रामभजन सिंह का निधन रविवार को अपने पैतृक आवास पर हो गया। काफी संख्या में लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर दिवंगत के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जिसमें बड़हिया पेंशनर समाज के अध्यक्ष रामविलास सिंह, मसुदन सिंह, रामजी मोदी, योगेंद्र सिंह, कार्तिक मास्टर, अशोक सिंह आदि थे। पेंशनर सदस्यो ने कहा कि रामभजन सिंह पेंशनर समाज के संस्थापक सदस्य थे।जिनका जाना हम सबों के लिए बड़ी क्षति है। पेंशनर कार्यालय पर भी दिवंगत के आत्मा शांति हेतु दो मिनट का सामूहिक मौन के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...