बागपत, जनवरी 29 -- बिनौली। रंछाड गांव के व्योश्रेष्ठ सम्मान प्राप्त 92 वर्षीय एथलीट पूर्व प्रधानाचार्य ने केरल में चल रही 46 वीं नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैम्पियंनशिप में पोल वॉल्ट स्पर्धा में एक स्वर्ण और त्रिकूद स्पर्धा में एक रजत पदक जीता हैं। केरल तिरुवनंतपुरम के चंद्रशेखरन नायर स्टेडियम में बीती 28 जनवरी से चल रही इस चैम्पियंनशिप में 23 राज्यों से करीब 1200 मास्टर्स खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मास्टर प्रहलाद सिंह, प्राचार्य संत कुमार शर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य सतबीर सिंह, अरविंद प्रधान, सुधीर तोमर ने खुशी जताई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.