बागपत, फरवरी 12 -- बिनौली। रंछाड गांव के व्योश्रेष्ठ सम्मान प्राप्त 92 वर्षीय एथलीट पूर्व प्रधानाचार्य ने राजस्थान के अलवर में हुई 21 वीं ओपन नेशनल एथलेटिक्स चैम्पियंनशिप में तीन स्वर्ण सहित पांच पदक जीते। इलम चंद तोमर 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में खेलते हुये 35 मिंनट में पांच किलोमीटर दौड़ पूरी करके स्वर्ण पदक, हैमर थ्रो में स्वर्ण पदक, चार गुणा चार सौ रिले रेस में स्वर्ण पदक, गोला फेंक में रजत पदक, भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीतकर अपने प्रदेश, जिले और गांव का नाम रोशन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.