सिमडेगा, दिसम्बर 10 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखण्ड के भिखराटोली में बुधवार को वयोवृद्ध आयुष स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में आयुष पद्धति के अंतर्गत होम्योपैथिक एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा प्रणाली के माध्यम से मरीजों का उपचार किया गया। कैंप में आयुष चिकित्सक डॉ. मनोज, जावेद आलम के नेतृत्व में कुल 109 मरीजों की जांच की गई। जिसमें रोगियों के बीच निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं। मौके पर योग प्रशिक्षक गिरधारी सिंह, सुबंती कंडुलना, सावित्री देवी, सहिया पार्वती नाग, कांति टेटे, विरजमनी सुरीन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...