चम्पावत, जून 29 -- डीएम मनीष कुमार ने कलक्ट्रेट के समूचे परिसर में रात के वक्त पर्याप्त उजाले के लिए हाई मास्क लाइट लगाने के निर्देश दिए हैं। रविवार को कलक्ट्रेट परिसर के औचक मुआयने के दौरान उन्होंने ये निर्देश दिए। डीएम ने परिसर में चल रहे तमाम निर्माण कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कलक्ट्रेट परिसर में बिखरी निर्माण सामग्री हटाने की ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बीएम आर्य को हिदायत दी। डीएम मनीष ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयबद्धता के साथ हो। निरीक्षण के जरिए कलक्ट्रेट परिसर की सफाई और कार्यकुशलता बनाना है। दौरे के दौरान एडीएम जयवर्धन शर्मा, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल और सिटी मैनेजर महेश चौहान आदि मौजूद रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.