शाहजहांपुर, अप्रैल 14 -- शाहजहांपुर। वन स्टॉप सेंटर पर महिला कल्याण विभाग द्वारा डा.भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि डा. अंबेडकर का 14 अप्रैल को जन्म दिवस अम्बेडकर जयंती के तौर पर भारत समेत दुनिया भर में मनाया जाता है। डा. अम्बेडकर की विरासत में लोकप्रिय संस्कृति में कई स्मारक और चित्रण शामिल हैं। निधन 6 दिसंबर 1956 को हुआ। 29 अगस्त 1947 को, अम्बेडकर को स्वतंत्र भारत के नए संविधान की रचना के लिए बनी संविधान की मसौदा समिति के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। अम्बेडकर एक बुद्धिमान संविधान विशेषज्ञ थे, उन्होंने लगभग 60 देशों के संविधानों का अध्ययन किया था। अम्बेडकर को भारत के संविधान का पिता के रूप में मान्यता प्राप्त है। डा. अंबेडकर ने भारतीय संविधान लिखकर भारत को एक अच्छा देश बनाया। कार्...