कौशाम्बी, जनवरी 20 -- मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने मंगलवार को वन स्टाप सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें दो महिलाएं एवं छह बालिकाएं आवासित मिलीं। इस पर उन्होंने शासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बावत पूछताछ करते हुए संबंधित को जरूरी निर्देश दिए। सीडीओ ने वन स्टाप सेंटर में मिलने वाली सुविधाओं अल्पावास, भोजन, परामर्श, पुलिस सहायता एवं कानूनी सहायता की जानकारी प्राप्त की। पीड़िताओं के आवासन कक्ष एवं परिसर में समुचित साफ-सफाई न पाए जाने पर जिला प्रोबेशन अधिकारी को साफ-सफाई, रंगाई-पुताई एवं मरम्मत कार्य सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। केंद्र प्रबंधक ने पीड़िताओं के आवासन की समस्त सुविधाओं सहित एक अतिरिक्त कक्ष के निर्माण कराए जाने की मांग की। इस पर उन्होंने वन स्टॉप सेंटर परिसर में समस्त सुविधाओं सहित पीड़िताओं के आवा...