बोकारो, फरवरी 11 -- कसमार, प्रतिनिधि। कसमार प्रखंड के खैराचातर वन परिसर में मंगलवार को केंद्रीय वन पर्यावरण सुरक्षा सह प्रबंधन समिति के अंतर्गत कसमार एवं जरीडीह प्रखंड की वन सुरक्षा समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष गंगाधर महतो ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य वन सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाना तथा लंबे समय से निष्क्रिय पड़ी समितियों को पुनः सक्रिय करना रहा। बैठक में निर्णय लिया गया कि जो वन सुरक्षा समितियां निष्क्रिय हो चुकी हैं, उन्हें भंग कर पुनर्गठन किया जाएगा, ताकि जंगलों की निगरानी और संरक्षण व्यवस्था मजबूत हो सके। गर्मी के मौसम को देखते हुए जंगलों में लगने वाली आग से बचाव को लेकर विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया गया। बताया गया कि इस वन परिसर के अंतर्गत कसमार और जरीडीह प्रखंड के लगभग पांच दर्जन जंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.