उत्तरकाशी, अप्रैल 4 -- अपर यमुना वन प्रभाग के वन चेतना केन्द्र बड़कोट में वनों की आग से सुरक्षा हेतु गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान फील्ड कर्मियों एवं फायर वाचरों को वनाग्नि सुरक्षा के साथ ही अग्नि शमन उपकरण व वन अग्नि सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी दी गयी। अपर यमुना वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी रविंद्र पुंडीर के निर्देश पर वन क्षेत्राधिकारी रवांई शेखर सिंह राणा की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में अग्नि शमन अधिकारी बड़कोट एस. चौहान एवं उनकी टीम ने अपर यमुना वन प्रभाग के फील्ड कर्मियों एवं फायर वाचरों को वनाग्नि सुरक्षा की जानकारी दी। गोष्ठी में वन क्षेत्राधिकारी ने भी फील्ड स्तर पर फोरेस्ट फायर नियंत्रण में आने वाली चुनौतियों के बारे में अवगत कराकर विशेष सावधानी बरतने की अपील की। कार्यशाला में वन दरोगा जवाहर लाल, अमीन सिंह चौहान, विकास, व...