चंदौली, मार्च 21 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्रीय वन अधिकारी मझगाई योगेश कुमार सिंह के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने वन संपदा वनतूलसिया (ललटेना) की कुट्टी को टैक्टर ट्राली पर लादकर के ले जाते समय पकड़ा है। क्षेत्रीय वन अधिकारी ने बताया कि वन रेंज के भैसौड़ा बीट में अवैध रूप से वन संपदा वनतूलसिया (ललटेना) को काट कर ले जाने की मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वनविभाग की टीम ने डूमरिया गांव के समीप से टैक्टर ट्राली पकड़ कर वन रेंज परिसर लाया है। वन विभाग की कार्रवाई देख कर चालक मौके पर से फरार हो गया। टैक्टर नंबर के आधार पर मालिक को चिह्नित कर वन अधिनियम के प्रावधानों के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वनविभाग की टीम मे वन दरोगा सियाराम, रोहित कुमार, शोभित कुमार सहित वनरक्षक शिवपाल सिंह, कमलेश यादव, एलाउद्दीन शामिल रहे।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.