लातेहार, फरवरी 7 -- लातेहार। रांची-मेदिनीनगर राष्‍ट्रीय उच्‍च पथ में चंदवा प्रखंड में अवस्थित वन शक्ति मंदिर, रूद मूर्तिया के 10 वें वार्षिकोत्‍सव के मौके पर आठ फरवरी को मंदिर परिसर में पूजा अर्चना के बाद भंडारा का आयोजन किया जायेगा। बता दें कि प्रति वर्ष यहां मेसर्स मां चिंतपूर्णी इंटरप्राइजेज, लातेहार के द्वारा भंडारा का आयोजन किया जाता है। भंडारा में लातेहार व चंदवा प्रखंड समेंत आसपास के क्षेत्रों के हजारों लोग भाग लेते हैं और प्रसाद ग्रहण कर सुख शांति की कामना करते हैं। मेसर्स चिंतपूर्णी इंटरप्राइजेज के सुरेंद्र सिंह व लक्ष्‍मी प्रसाद ने भंडारा में भाग लेने की अपील जिला वासियों से की हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...