आगरा, फरवरी 20 -- शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर बसें न मिलने से यात्री परेशान हैं। मथुरा के लिए स्थानीय स्तर से बस का संचालन नहीं हो रहा है। ऐसे में यात्रियों को बस पकड़ने के लिए बाईपास पहुंचना पड़ता है। दिन में बाहरी डिपो की बसें शहर में प्रवेश नहीं करती। इससे यात्रियें को शहर तक आने जाने के लिए संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की जा रही हैं। शहर के रोडवेज बस स्टैंड सरकुलर रोड पर जाम की समस्या से निजात के लिए वन-वे व्यवस्था लागू की गई है। इस व्यवस्था के तहत दूसरे डिपो की बसें सुबह आठ से रात आठ बजे तक बाईपास से होकर ही गुजरेंगी। इससे यात्रियों को जाम से राहत तो मिली तो वहीं दूसरी ओर यात्रियों की भी परेशानी बढ़ी हैं। कासगंज डिपो से मथुरा के लिए स्थानीय स्तर से कोई बस का संचालन नहीं हो रहा है। सिर्फ बाहरी डिपो की बसों के सहारे ही शहर के लोग मथुरा त...