चम्पावत, मई 8 -- लोहाघाट। लोहाघाट में वन वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने के तीसरे दिन नियमों का उल्लंघन करने पर पांच वाहन चालकों के चालान काटे। यातायात निरीक्षक हयात सिंह, एसआई त्रिभुवन जोशी और यातायात पुलिस कर्मी हेम माहरा ने बताया कि नगर में स्कूल समय में होने वाली असुविधा को देखते हुए वन वे ट्रैफिक व्यवस्था शुरू की है। बताया कि सुबह साढ़े छह से आठ बजे तक सभी वाहन जयंती भवन से पंचेश्वर तिराहा होते हुए मुख्य बाजार में प्रवेश कर रहे हैं। दोपहिया वाहन पर कोई प्रतिबंध नहीं नहीं है। उन्होंने बताया कि जयंती भवन से मीनाबाजार और वीर कालू सिंह माहरा चौक तक कोई भी चौपहिया वाहन नही चलेगा। बताया कि गुरुवार को वन वे ट्रेफिक का उल्लंघन करने वाले पांच चालकों के चालान किए गए हैं। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.