दरभंगा, जनवरी 15 -- दरभंगा,। लहेरियासराय दुकानदार संघ ने डीएम को आवेदन देकर वन वे की वजह से दुकानदारों को हो रहे नुकसान तथा मानवाधिकार की रक्षा की गुहार लगायी है। आवेदन में लिखा गया है कि लहेरियासराय टावर चौक पर 50 से 60 दुकानदार हैं। ये सभी दुकानें कानूनी रूप से वैध हैं। इनमें बहुत सी दुकानें नगर निगम से आवंटित है। इनका परिवार दुकानो से ही चलता है। उन्होंने कहा है कि वन वे नियम लागू होने से पिछले एक महीने से दोपहिया व अन्य वाहन टावर चौक पर नहीं आ पा रहे हैं। ग्राहक इधर-उधर से सामान खरीदते हैं। अगर कोई ग्राहक उनकी दुकान के आगे गाड़ी लगाते हैं तो उनका चलान काट दिया जाता है। दुकानदारों का भी चलान काटने की धमकी दी जाती है। इस वजह से दुकानें बंद होने के कगार पर है। दुकान का किराया व कर्मियों का वेतन सही समय पर नहीं देने से कर्ज बढ़ रहा है। उन्ह...