प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 1 -- प्रतापगढ़,संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से युवा वन विहार कार्यक्रम चिलबिला के साईं दाता कुटी स्थित स्कूल प्रांगण में रविवार को हुआ। वन विहार कार्यक्रम भगवाध्वज के सानिध्य में हुआ। इस दौरान कबड्डी,बौद्धिक प्रतियोगिता आदि हुआ। मुख्य वक्ता प्रमोद ने कहा कि वन विहार कार्यक्रम प्रकृति के सानिध्य में आयोजित एक वार्षिक मिलन समारोह है, जिसका मुख्य उद्देश्य स्वयंसेवकों में अनुशासन,शारीरिक क्षमता,टीम भावना,सामाजिक समरसता और राष्ट्र के प्रति समर्पण को बढ़ावा देना है। ऐसे आयोजन स्वयंसेवकों को ऊर्जावान बनाते हैं। इस दौरान विभाग संघचालक रमेश, हरीश,ओम प्रकाश, हेमंत कुमार,प्रवीण, कृष्ण मोहन, शशिभाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.