मधुबनी, जून 23 -- मधुबनी, हिन्दुस्तान टीम। वन विभाग से एनओसी नहीं मिलने के कारण शहर में करीब तीन वर्ष से सड़क चौड़ीकरण बाधित है। अधूरी सड़क से लोगों को यातायात में परेशानी हो रही है। निधि चौक से स्टेशन चौक तक करीब चार किमी सड़क का चौड़ीकरण होना है। सड़क चौड़ीकरण के लिए बिजली का पोल, ट्रांसफॉर्मर और पेड़ को हटाना जरूरी है। लेकिन इसमें वन विभाग रोड़ा बना हुआ है। पथ निर्माण विभाग ने बिजली विभाग को मुख्य सड़क से पोल, तार और ट्रांसफॉर्मर को शिफ्ट करने को पत्र लिखा था। बिजली विभाग ने पत्र के आलोक में मुख्य सड़क से पोल, तार और ट्रांसफॉर्मर शिफ्ट करने की अनुमति दे दी। काम भी शुरू हो गया। कुछ जगहों पर नये रेल पोल भी लगाये गये। पथ निर्माण विभाग ने वन विभाग को पेड़ काटने की अनुमति देने का अनुरोध किया था जो आज तक नहीं मिला । इससे निधि चौक से स्टेशन चौक तक करीब च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.