धनबाद, जनवरी 30 -- धनबाद। वन विभाग से एनओसी नहीं मिलने से धनबाद में एक साल से बनकर तैयार दो ग्रिड चालू नहीं हो सके हैं। महुदा और पुटकी ग्रिड बीते एक साल से अधिक समय से बनकर तैयार हैं, लेकिन वन विभाग से अबतक एनओसी नहीं मिली है। इस कारण काम अधूरा पड़ा है। वहीं ट्रांसमिशन सर्किल धनबाद को ट्रांसमिशन जोन सेशन बनाया गया है। अब यहां ट्रांसमिशन के जीएम अजीत कुमार बैठेंगे। इनकी पोस्टिंग कर दी गई है। वे योगदान देने के बाद रांची चले गए हैं। कुछ दिन में वे धनबाद आएंगे। इसके बाद योजना की गति में तेजी आएगी। जबकि पूर्व में अधीक्षक अभियंता बैठते थे। वहीं जीएम से विभागीय काम कराने के लिए लोगों को हजारीबाग जाना पड़ता था। अब लोगों को वहां नहीं जाना होगा। एनओसी नहीं मिलने से दस से अधिक टावर नहीं लगे: विभागीय अधिकारियों का कहना है कि महुदा और पुटकी ग्रिड बनकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.