बदायूं, मई 10 -- शहर में वन विभाग रोड पर ई-रिक्शा के बेतरतीब संचालन व अन्य वाहनों की वजह से दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। जाम लगने की वजह से इस मार्ग पर घंटो वाहन रेंगते रहे। जाम के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वीआईपी इलाका होने के बाद भी यहां यातायात व्यवस्था बदहाल नजर आई। शुक्रवार को सुबह से ही वन विभाग रोड पर जाम लगना शुरू हो गया। जाम में फंसे लोग घंटो से जाम के झाम से जूझते रहे। जाम में फंसे लोग व्यवस्था को कोसते नजर आए। बताते चलें कि वन विभाग रोड वीआईपी रोड में शुमार है। इधर से पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के अलावा जज व अधिवक्ताओं का आना-जाना लगा रहता है। इसी रोड पर न्यायालय व वन विभाग का कार्यालय भी है। कचहरी, अदालती कार्यों के अलावा वन विभाग कार्यालय में भी प्रतिदिन लोगों का आवागमन होता है। साथ ही स्थानीय लोगों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.